DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विवेकानंद स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं पदक वितरण समारोह हुआ

नेमन साहू रेंगाडबरी। डौण्डी लोहारा वनांचल क्षेत्र के ग्राम रेंगाडबरी से एक प्रेरणादायक और उत्साह, शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाला एक भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। 13 जनवरी 2026, मंगलवार को ग्राम रेंगाडबरी स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं पदक वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, समूह नृत्य एवं प्रेरणादायक गीतों पर आधारित कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति पर अभिभावकों एवं अतिथियों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।
वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यालय में शिक्षा, खेलकूद, अनुशासन एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देना रहा।
इस अवसर पर विवेकानंद पब्लिक स्कूल के संस्थापक श्री बबलू साहू ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक, नैतिक एवं शारीरिक गतिविधियाँ भी उतनी ही आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति प्रकाश सोनबरसा रुपेश सिन्हा भाजपा नेता निरंजन पडौती एवं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य राजा राम तारम विधायक प्रतिनिधि गोविंद चंद्राकर रामसिंग रावटे कांग्रेस नेता ग्राम पटेल फगुआ राम निषाद हेमकुमार रावटे पूर्व जनपद सदस्य अगनी होतरी सर राम सजीवन गुप्ता सत्तू सिन्हा संतोष गुप्ता सहितअतिथियों, एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका परिवार एवं अभिभावकों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरकर सामने आती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
अंत में कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। पूरा वातावरण बच्चों की मुस्कान, अभिभावकों के गर्व और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर नजर आया।

You cannot copy content of this page