राज्य कर्मचारी संघ के वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र के समान डीए देने की घोषणा किया



अब केंद्र के समान 55 प्रतिशत से 58 प्रतिशत किया जाएगा महंगाई भत्ता

अंतिम सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ का प्रांताध्यक्ष, महामंत्री,कोषाध्यक्ष, एवम संघटन महामंत्री का हुआ मनोनयन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवम भारतीय मजदूर संघ के अधिकारियों ने भी दी शासन से मान्यता प्राप्त संगठन राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अधिवेशन में उत्साह जनक रही उपस्थिति

जिला इकाई बालोद के अध्यक्ष विरेन्द्र देशलहरे एवम सचिव गजेंद्रपुरी गोस्वामी ने सभी साथियों के साथ ज्ञापन सौप कर मुख्यमंत्री का किया भव्य आभिनन्दन

बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ का त्रैवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन सरस्वती शिक्षा संस्थान रोहनीपुरम रायपुर में आयोजित हुआ।अधिवेशन के मुख्यअतिथि विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छ,ग,शासन,केबीनेट मंत्री खुशवंत साहेब ,कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,राष्ट्रीय महामंत्री, प्रांतीय अध्यक्ष,एवम प्रांतीय कार्यकरिणी के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिले के जिला पदाधिकारी, संभाग अध्यक्ष , विकासखंड अध्यक्ष की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती के प्रतिमा ,राज्य कर्मचारी संघ के संस्थापक के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। वनवासी कल्याण आश्रम के नन्हे भैया/बहिनो के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत समारोह के बीच प्रांताध्यक्ष अरुण तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए संघ के प्रमुख 5 मांगो से अवगत कराया,पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रमुख मांग राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महँगाई भत्ता को 3 प्रतिशत बढ़ाते हुए केंद्र के समान देने की घोषणा किया। साथ ही अन्य सभी मांगो को उचित बताते हुए कमेटी बनाकर पूर्ण करने का आश्वासन दिया। कमेटी में राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी सम्मिलित होंगे,उन्होने कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ की हड्डी होते है। उनकी मेहनत ,निष्ठा ,
ईमानदारी और अनुशासन से ही सरकार की योजनाये और नीतियां जनता के बीच साकार होती है। जब कर्मचारी शासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते है तभी विकास एवम सुशासन की रफ्तार तेज होती है। बढ़ती महंगाई में मुख्यमंत्री का यह निर्णय कर्मचारियों के जीवन मे राहत की संजीवनी है,घोषणा से प्रसन्न होकर सभाकक्ष में मुख्यमंत्री जी का जय कारा होने लगे,जो छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।सभी ने सभा परिसर में ही आयोजकों द्वारा व्यवस्था के अनुसार भोजन किया। द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक अभयराम कुम्भकार का बौद्धिक सत्र हुआ। जिसमें उन्होंने सभी कर्मचारियों को संघ के शताब्दी वर्ष से अवगत कराते हुए वेदों में उल्लेखित चार धर्मो में एकता एवम सामाजिक समरसता पर अनेक उदाहरण प्रस्तुत कर संघ के पंच परिवर्तन को रेखांकित किया और बताया कि सामाजिक समरसता ,पर्यावरण सरक्षण ,कुटुंब प्रबोधन ,स्वाआधारित जीवन एवम नागरिक कर्तब्य बोध से ही राष्ट्र हित मे काम होगा। सभी से कहा कि जगगन्नाथ के रथ को खींचने हेतु सभी के हाथ और शक्ति लगे तथा भारत माता के इस राष्ट्र कार्य मे सभी की भूमिका को अनिवार्य बताये।बालोद जिलाअध्यक्ष वीरेंद्र देशलहरे एवं जिला सचिव गजेंद्र पुरी गोस्वामी ने भी जिला के सभी कर्मचारियों की ओर से हर्सोल्लास मुख्यमंत्री जी का मंच से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रान्तीय ,अधिवेशन में कई महत्वपूर्ण निर्णय केंद्र व राज्य के कर्मचारियों के लिए लिए गए प्रांतीय अध्यक्ष अरुण तिवारी एवं प्रांतीय महामंत्री ए. के. चेलक के निर्देशानुसार राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश में भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर जन जागरण अभियान चलाये जाने की जानकारी दिए। मुख्यमंत्री जी को कर्मचारियों के हित मे मांगों के संबंध में जानकारी दिए प्रमुख मांग इस प्रकार है!

1.केंद्र के समान माह जनवरी 2026 से 3% महंगाई भत्ता एरियर राशि के साथ दिया जाए।

  1. मध्य प्रदेश की भांति महिला कर्मचारियों को वर्ष में 20 आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाए।
  2. प्रदेश के कर्मचारियों के न्यायालय प्रकरण की निराकरण के लिए प्रशासनिक न्यायाधिकरण (सेट) की स्थापना रायपुर में किया जाए।।
  3. ,शिक्षा विभाग के एल,बी,संवर्ग के कर्मचारियों को प्रथम नियुक्ति से वरिष्टता की गणना हो***।
  4. प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाए।
    बालोद जिला से मुख्यमंत्री जी के द्वारा घोषित महंगाई भत्ता के लिए छत्तीसगढ़ शासन के सभी मंत्रियों विधायको सचिवों एवम प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से जिनका भी इस अधिवेशन में कर्मचारियों के हित में अहम फैसले के लिए जिला राज्य कर्मचारी संघ बालोद के पदाधिकारियों एवम सदस्यों ने आभार जताया है । बालोद जिला से अधिवेशन में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त विभिन्न विभागों से राज्य कर्मचारी संघ से संबंध 35 पदाधिकारी सम्मिलित हुए। जिसमें जिलाअध्यक्ष वीरेंद्र देशलहरे,गजेंद्रपुरी गोस्वामी, विकास शर्मा , भेद कोसले,केदारनाथ सुनहरे, ओमप्रकाश गेंद्रें, नरेंद्र जांगड़े,अजय शर्मा, लोमन सिंह राणा ,घनाराम देशमुख ,राजेश साहू , ,चेतन यादव ,होरीलाल पटेल,प्रदीप साहू ,मनीष यादव , मनीष देवांगन,नरेंद्र जांगड़े , अमित श्रीवास्तव , राजेश पिस्दा, गेंद लाल साहू ,राकेश जोगी ,राजेश पांडे, ओमप्रकाश ,लोकेंद्र बघेल,मुरारी सोनवानी, ओम प्रकाश लरिया,हरीश रावटे,लालेश्वर ठाकुर,तुलसी डोंगरे,मनोरमा कुम्भज,रीमा सोरी, स्वदेश तिवारी, नरेंद्र साहू,हेमलाल सहारे , निसार खान, चमन कलिहारी, रामकिशन यादव, प्रवीण सहारे,आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page