DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवीन पाठ्य पुस्तक पर शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

बालोद। SCERT के दिशा निर्देश में डाइट दुर्ग व शिक्षा विभाग बालोद तथा समग्र शिक्षा बालोद के संयुक्त तत्वावधान में कक्षा 1 से 5 पढ़ाने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण अलग – अलग चरण में (प्रथम चरण में 1-3 पढ़ाने वाले शिक्षक तथा द्वितीय चरण में कक्षा 4 थी,5वीं पढ़ाने वाले ) शिक्षकों का प्रशिक्षण हाई स्कूल जमरूवा में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को भाषा, गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण, खेल योग कला विषय पर नवीन पाठ्य पुस्तक के बारें में शिक्षकों के साथ समूह कार्य व प्रस्तुतीकरण के माध्यम से समझ बनाया गया ताकि शिक्षक अपने शिक्षण प्रक्रिया को बेहतर कर पाये और बच्चे अपने कक्षा अनुसार दक्षता प्राप्त कर सके।प्रशिक्षण के दौरान BEO मोहिनी यादव व BRCC शैलेन्द्र पांडे का अलग -अलग समय में प्रशिक्षण केंद्र में आगमन हुआ। इस दौरान BEO मोहिनी यादव के द्वारा शिक्षकों के साथ चर्चा करते हुए उनके अनुभव सुने और सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण में सीखी बातों को अपने कक्षा शिक्षण प्रक्रिया में शामिल करने की बात कही गई। ताकि सभी बच्चे धारा प्रवाह पठन व गणितीय संक्रिया करने में सक्षम हो और कक्षा अनुसार दक्षता प्राप्त कर सके। डाइट से उपस्थित वंदना व अनुजा मैम के द्वारा शिक्षकों को पंच कोष सिद्धांत के बारें में विस्तार से चर्चा किया गया। प्रशिक्षण का सफल संचालन करने में डाइट दुर्ग, जिला मिशन कार्यालय बालोद, शिक्षा विभाग बालोद व समग्र शिक्षा बालोद का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page