DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी ने तोमन साहू को बस्तर संभाग के किसान मोर्चा प्रभारी का दिया दायित्व

कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत*

बालोद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के अनुशंसा से प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा आलोक ठाकुर के द्वारा छत्तीसगढ़ के पांचो संभाग हेतु किसान मोर्चा के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इस नियुक्ति में बस्तर संभाग के किसान मोर्चा प्रभारी के रूप में श्री तोमन साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद की नियुक्ति की गई है।

उल्लेखनीय है कि साहू वर्तमान में जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा रहते किसानों के हितों में अनेकों उल्लेखनीय कार्य करते हुए पूर्व में जिला महामंत्री किसान मोर्चा एवं प्रदेश कार्य समिति के पद पर आसीन रहे है. उनकी सक्रियता को देखते हुए इन्हें बस्तर का जवाबदारी दी गई है। साथ ही जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा सुरेंद्र देशमुख, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप दयानन्द साहू (पूर्व जनपद अध्यक्ष),ईशाप्रकाश साहू (पूर्व जनपद अध्यक्ष) पुष्पेंद्र चंद्राकर (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) जनार्दन सिन्हा, सुरेश देशमुख, श्रीकांत वर्मा की भी नियुक्ति की गई । इस नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। श्री तोमन साहू ने इस नियुक्ति के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा आलोक ठाकुर ,जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाएंगे और बस्तर संभाग के किसानों के हित में काम करेंगे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। इन नियुक्ति का स्वागत करने वाले में वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञदत्त शर्मा, पवन साहू, कृष्ण कांत पवार, राकेश यादव, देव लाल ठाकुर, बीरेंद्र साहू, प्रीतम साहू, अभिषेक शुक्ला, अश्वनी यादव, नरेश यदु, देवेंद्र जायसवाल, किशोरी साहू, राकेश यादव, छोटू सौरभ लूनिया, याद राम साहू, नन्द किशोर शर्मा, कौशल साहू, धरम साहू, सोमेश साहू, तारणि चंद्राकर, सरस्वती टेमरिया, प्रमोद जैन, तोरण साहू लाल निवेंद्र टेकाम मुकेश कौड़े कांति सोनबरसा संध्या साहू प्रभा नायक तेज राम साहू चंद्रिका गंजीर चुन्नी मानकर ठाकुर राम चंद्राकर टिनेश्वर बघेल प्रेम साहू नरेश साहू टिकेश्वर पाण्डेय धर्मेंद्र साहू अरुण साहू लल्ला देवांगन लोकेश श्रीवास्तव शरद ठाकुर विनोद जैन कमल पमपलिया गुलशन साहू पंकज चौधरी आदित्य पिपरे रौनक कत्याल संदीप साहू अनूप देशमुख हेमंत साहू मनोहर सिन्हा शिवेंद्र देशमुख आदि सम्मिलित है।

You cannot copy content of this page