DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठन सुदृढ़ीकरण व लंबित मांगों पर हुई चर्चा

बालोद/रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक जिला मुख्यालय बालोद में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री खिलेश साहू के विशेष प्रयासों से किया गया, जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी सहित प्रांतीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने, कर्मचारियों की एकजुटता बनाए रखने तथा लंबित मांगों के निराकरण हेतु आगे की संघर्षात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले एक माह के आंदोलन के पश्चात शासन द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के उपरांत हड़ताल स्थगित की गई थी। शासन स्तर पर 6 प्रमुख मांगों के निराकरण हेतु 3 माह के भीतर समिति गठन का आश्वासन दिया गया था, जिसकी समय-सीमा अब पूर्ण हो चुकी है। संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि शासन द्वारा शीघ्र ही नवीन मानव संसाधन नीति, स्थानांतरण नीति, अनुकम्पा नियुक्ति, ग्रेड पे एवं नियमितीकरण सहित सभी लंबित 6 मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। साथ ही, मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में आगे आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने पर भी सहमति बनी। बैठक में प्रदेश महासचिव श्री कौसलेश तिवारी, श्री पुरन दास, श्री दिनेश खार्कवाल, जिला अध्यक्ष श्री खिलेश साहू, श्री देवांनंद रात्रे, श्री रितेश साहू, सुश्री झरना नामदेव, श्री हेमंत कुमार साहू, श्री खोमेश्वर साहू सहित बालोद जिले के बड़ी संख्या में एनएचएम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page