DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गंगरेल डैम जाने वाले सावधान -हाथी दल के विचरण के मद्देनजर कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने जारी किया ये आदेश

धमतरी / हाथियों का दल विगत कुछ दिनों से गंगरेल पर्यटन क्षेत्र के आसपास विचरण कर रहा है। उनके विचरण की वजह से किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने गंगरेल पर्यटन क्षेत्र के गार्डन, बगीचा, अंगारमोती मंदिर में पर्यटकों के दर्शन तथा वॉटर स्पोर्ट्स में गतिविधियां आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है। उन्होंने बताया है कि बरदिहा एवं अन्य रिसोर्ट में पूर्व से आरक्षित अतिथियों का आगमन प्रतिबंध से मुक्त रहेगा, किन्तु अन्य पर्यटकों को सलाह दी गई है कि सुरक्षा की दृष्टि से वे रिसोर्ट, मोटल अथवा होटल के अंदर ही रहें। इसके अलावा हाथी जिन ग्राम पंचायतों में विचरण कर रहे हैं, वहां कलेक्टर ने जनमानस की सुरक्षा के हित में हाई अलर्ट घोषित किया है।

गंगरेल के रिसोर्ट में किया हाथियों ने तोड़फोड़

You cannot copy content of this page