DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

योगेश्वर देशमुख बने भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश सहसंयोजक, प्रांतीय स्तर पर मिली नियुक्ति, शुभचिंतकों में हर्ष

बालोद। मूलतः ग्राम जगन्नाथपुर जिला बालोद के रहने वाले योगेश्वर देशमुख को भाजपा किसान मोर्चा में प्रांतीय टीम में जगह मिली है। उन्हें रसायन एवं उर्वरक बीज प्रकल्प के अंतर्गत प्रदेश सहसंयोजक सहसंयोजक बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से उनके जन्म भूमि ग्राम जगन्नाथपुर सहित उनके सभी शुभचिंतकों और समाज में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति व प्रदेश नेतृत्व द्वारा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर द्वारा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रकल्प के प्रदेश सह संयोजक के पद पर उन्हें नियुक्त किया गया है । श्री देशमुख ने इस नियुक्ति पर भाजपा और किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है । साथ ही उन्होंने सभी शुभचिंतकों व बधाई देने वालों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग, मार्गदर्शन आशीर्वाद से मुझे ये पद प्राप्त हुआ है।बता दे की योगेश्वर देशमुख छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष पद भी हैं। समाज सेवा के साथ समाज को आगे बढ़ाने में भी उनका अहम योगदान रहा है।

ग्रामीण किसानों तक पकड़ बनाना है मजबूत

छत्तीसगढ़ भाजपा ने ग्रामीण इलाकों में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए किसान मोर्चा की इस नई टीम का एलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से जारी इस सूची में जगन्नाथपुर बालोद जिले के योगेश्वर देशमुख को
प्रदेश सहसंयोजक जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। श्री योगेश्वर देशमुख कृषि और रसायन के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे हैं। उन्हें किसानों से संबंधित मुद्दों को लेकर बखूबी जानकारी है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि इस नई टीम की नियुक्ति और फेरबदल के पीछे का असली मकसद किसानों के साथ सीधा रिश्ता जोड़ना है। पार्टी चाहती है कि मोर्चा के नेता खेतों तक पहुंचें और किसानों की छोटी-बड़ी दिक्कतों को सीधे सरकार तक पहुंचाएं। संगठन को अब बूथ लेवल पर खड़ा करने की तैयारी है ताकि आने वाले चुनावों में गांव-गांव तक पकड़ मजबूत हो सके। किरण सिंह देव ने भी नई टीम से उम्मीद की है कि वे किसानों के हितों के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी जन हितैषी योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और इन सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के समस्त किसान भाइयो तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रकल्प में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

You cannot copy content of this page