DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दो दिवसीय संगीतमय सरस मानस गायन एवं व्याख्यान सम्मेलन का हो रहा भव्य आयोजन

नेमन साहू रेंगाडबरी। डौंडीलोहारा वनांचल क्षेत्र के ग्राम डुमरटोला (मंगचुवा), जिला बालोद में श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति से ओतप्रोत दो दिवसीय संगीतमय सरस मानस गायन एवं व्याख्यान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा। यह आयोजन 11 से 12 जनवरी को है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मानस प्रेमी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ 11 जनवरी रविवार को दोपहर 12 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र तथा रामकथा के माध्यम से समाज में संस्कार, नैतिकता एवं आध्यात्मिक चेतना का विस्तार करना रहा। इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता श्री प्रहलाद सिंह नेताम ने की। वहीं कार्यक्रम के उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार पोटाई, सचिव श्री संतोष कुमार भोले, सलाहकार श्री तोरण लाल फुलेश्वर एवं मंच संचालक श्री भगवानी राम कासरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा सरस, संगीतमय एवं भावपूर्ण रामकथा की प्रस्तुति दी गई, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिला मानस मंडलियों की प्रस्तुति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सक्रिय सदस्यगण चक्रधर साहू, सुरेश नेताम, महेश्वर प्रसाद सेवता, रेखराम कुम्हारे, महेन्द्र मंडावी, सुनील मंडावी, हरिशंकर आर्य, जोगेंद्र यादव, लेखराम आर्य, लोकेश नायक, खुशीराम कोमरे, मोहित कोमरे, दुर्गेश सलाम, लालचंद उइके, निर्मल मंडावी सहित समस्त ग्रामवासी डुमरटोला का सराहनीय सहयोग रहा। 12 जनवरी सोमवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का विधिवत समापन होगा। अतिथियों ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और संस्कारों को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति द्वारा सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

You cannot copy content of this page