रेंगाडबरी में विशाल हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन



नेमन साहू , रेंगाडबरी। डौण्डी लोहारा वनांचल ग्राम रेंगाडबरी में रविवार को हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की तैल चित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को संबोधित किया गया एवं रेंगाडबरी के चौक चौराहा से गुजरते हुए कलश यात्रा भी देखने को मिला। उक्त अवसर पर संत महात्मा भी उपस्थित रहे और बच्चों के माध्यम से कई विभिन्न कार्यक्रम भी हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा व चेतना प्रदान करना एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है। सम्मेलन के माध्यम से समाज में संस्कृत विरासत के संरक्षण एवं सामुदायिक विकास की दिशा में सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया और संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। जिनके मार्गदर्शन में समाज के सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने जा रहा है। क्षेत्र के समस्त श्रद्धालु भाइयों बहनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित हुए । कार्यक्रम के अंतिम में श्री दाई के दुलरवा जस झांकी पटपर डोंगरगढ़ का कार्यक्रम भी हुआ। इस कार्यक्रम में यज्ञदत शर्मा, जितेंद्र साहू,बलराम गुप्ता विश्व हिन्दू परिषद बालोद देवेन्द्र जयसवाल ग्राम पंचायत रेंगाडबरी के सरपंच श्रीमती भावना जयेश जैन, निरंजन पडौती रूपेश सिन्हा संतोष गुप्ता पालसिंग यादव ताराचंद निषाद अमिरदास कृषाणे रामभुवन नेमन साहू योगेश मंडावी सहित अन्य गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page