DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग : तेज रफ्तार बनी काल,जगन्नाथपुर में सड़क हादसे में एक की मौत, पुलिस जुटी जांच में

बालोद । बालोद जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगन्नाथपुर में सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पिरिद के रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक भेलसिंह यादव की घटना स्थल पर मौत हो गई है। वही उनके साथ बाइक पर सवार घायल युवक पोषण यादव उम्र 17 वर्ष का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरा ज में इलाज चल रहा है। जानकारी अनुसार दोनों घुमका की ओर से एक हीरो होंडा सीडी 100 बाइक में सवार होकर जगन्नाथपुर की ओर आ रहे थे। तभी शाम को करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच जगन्नाथपुर के प्रवेश स्थल बांध के निकट मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और नाली किनारे जाकर गिर गए। मौके पर ही भेलसिंह यादव की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है । जानकारी के अनुसार मृतक भेल सिंह यादव जगन्नाथपुर के ही रहने वाले ग्वाल यादव के बेटी दामाद है। वह भी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं और संबंधित रिश्तेदारों को खबर कर दी गई है। इस हादसे की प्रमुख वजह तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक बाइक चलाना माना जा रहा है। बाइक चालक मृतक ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। मृतक भेलसिंह यादव इलेक्ट्रिशियन का काम करता था।

You cannot copy content of this page