DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवनियुक्त जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ मोना टुवानी का हुआ प्रथम नगर आगमन, महिला मोर्चा ने किया भव्य स्वागत

दल्ली राजहरा। नवनियुक्त जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती डॉ मोना टुवानी के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती शीतल नायक, नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू, मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू की विशेष उपस्थिति रही, जिनका भी महिला मोर्चा की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।
महिला मोर्चा की बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन अटल योग सदन, दल्ली राजहरा में किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण साहू ,डौंडी नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोहंतिन , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चिखलाकसा श्री भिखी मसीया, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती गीता मरकाम, किरण सिन्हा, सुखवंतिन ठाकुर, रमनी बाघ, नंदा पसीने, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रजनी जायसवाल, डॉली सिंह, रानू ठाकुर, सारिका साहू, कीर्ति यादव, सुचित्रा दास, विम्मी शर्मा, लता पाठोड़े, लीलावती साहू, ललिता विश्वकर्मा उपस्थित रहीं। इसके साथ ही पार्षद वार्ड क्रमांक 10 की श्रीमती मालती निषाद, वार्ड 18 की श्रीमती अरुणा रामटेके, वार्ड 12 की श्रीमती मोनिका साहू (चिखलाकसा) सहित महिला पार्षदगण एवं नगर की महिला बहनों की बड़ी संख्या में गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, महिला सशक्तिकरण एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page