ग्राम पर्रेग़ुड़ा में हुआ सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन



बालोद। सोमवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बालोद के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम पर्रेगुड़ा में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर स्थापना एवं उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती सरस्वती टेमरिया अध्यक्ष , जनपद पंचायत बालोद थी। अध्यक्षता श्रीमती मालती भुसाखरे सरपंच, ग्राम पंचायत पर्रेगुड़ा ने की। विशेष अतिथि श्रीमती लता सांगरे सरपंच, ग्राम पंचायत हथौद, पंच गण में महेंद्र तारम , कृष्णा मंडावी, सोनई बाई नेताम, योगेश्वरी मंडावी, प्राचार्य अरुण कुमार साहू , थान सिंह मंडावी व्याख्याता, द्वारिका प्रसाद सिन्हा व्याख्याता, परस राम निषाद प्रधान पाठक, पर्रेगुड़ा उपस्थित थे। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और ग्रामीण जन की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुरुआत हमारे संस्था के प्राचार्य अरुण कुमार साहू के उद्घघाटन भाषण के साथ हुआ। उन्होंने स्वयंसेवकों को कहा कि इस गॉंव में अनुशासन बनाये रखते हुए कार्य करेंगे। स्कूल के नाम को और स्वयं अपने नाम को आगे लाने प्रेरित किया। तत्पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती मालती भूसाखरे के द्वारा बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपने गांव में अनुशासन बनाए रखने व सेवा कार्यों में गांव के लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि श्रीमती सरस्वती टेमरिया के द्वारा बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण की महत्ता को बताते हुए अनुशासन पर जोर देते हुए बच्चों को मार्गदर्शन दिया। साथ ही सात दिवसीय विशेष शिविर के सफल संचालन के लिए संस्था को शुभकामनाएं दिया। तत्पश्चात संस्था के व्याख्याता सुश्री मनोरमा कुंभज द्वारा आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों को एवं ग्रामीण जनों को धन्यवाद एवं साधुवाद प्रेषित किया । कार्यक्रम का संचालन और सात दिवसीय विशेष शिविर का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी हरिश्चन्द्र पटेल व्यख्याता के द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page