मोखा में 10 जनवरी से लोकमहोत्सव का होगा आयोजन



बालोद। गुंडरदेही विकासखंड के गौरव ग्राम मोखा में अंचल के लोककला के संवर्धन, संरक्षण व स्वस्थ मनोरंजन के उद्देश्य से दिनाँक 10 से 12 जनवरी क़ो लोकमहोत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश भर के विभिन्न लोकमंचो की प्रस्तुति होगी। प्रथम दिवस मंगल माधुर्य संकीर्तन गुरामी,मनमोहिनी फाग परिवार बकली कुरुद,जय माँ फिंगेशवरी गुरुदेव संकीर्तन गरियाबंद, आदिवासी लोकनृत्य चिचबोड़ की प्रस्तुति होगी। 11 जनवरी क़ो, मनमोहिनी लोकगाथा भरथरी,युधिष्ठिर मानस परिवार देवतिल्दा,सुआ नृत्य तामासिवनी रायपुर, मरादेव मरिया जस झांकी पचपेड़ी, जय अम्बे रामधूनी कचना व अंतिम दिवस 12 जनवरी क़ो गुरुकृपा छत्तीसगढ़ी लोकरंग पंडवाणी बोरीद, महके मोंगरा नाचा पार्टी खुदनी गुरुर,अछरा के छाँव रामधूनी गोकुलपुर,मया के गाँव छत्तीसगढ़ी लोककला मंच दरगहन की प्रस्तुति होगी।

दिनाँक 13 जनवरी क़ो मड़ाई मेला का आयोजन किया गया है। इस दिन रात्रिकालीन शिव भोला छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी करमतरा की प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद, दल्ली नगरपालिका के अध्यक्ष तोरण साहू, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू सहित विभिन्न अतिथियों का आगमन होगा।

You cannot copy content of this page