DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्रामीण प्रतिभा ने रचा अंतरराष्ट्रीय इतिहास – एलआईसी अभिकर्ता उपेंद्र कुमार साहू मलेशिया में सम्मानित

बालोद- भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के अभिकर्ता श्री उपेंद्र कुमार साहू ग्राम धनेली(गुरूर) को उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं बीमा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सपत्नीक मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे ग्रामीण अंचल, एलआईसी परिवार एवं भारतवर्ष के लिए गर्व का विषय है।

श्री साहू अंतरराष्ट्रीय स्तर के COT (Court of the Table) अभिकर्ता हैं। यह सम्मान पूरे भारत से चुनिंदा और विरले अभिकर्ताओं को ही प्राप्त होता है। विशेष बात यह है कि उन्होंने महानगरों के बड़े अभिकर्ताओं को पीछे छोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्र धनेली से यह मुकाम हासिल किया है। साहू जी की एजेंसी विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार साहू ,लाइफ प्लस ऑफिस बालोद से है।


उपेंद्र जी ने पॉलिसी धारकों को बेहतर बीमा योजनाएं, पारदर्शी जानकारी और उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर उन्होंने विश्वास का एक मजबूत आधार बनाया है। उनके इस समर्पण ने न केवल एलआईसी की साख को और मजबूत किया है बल्कि ग्रामीण युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत का कार्य किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जोन, मंडल एवं शाखा के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी, सभी अभिकर्ता साथी, परिवारजन, समाज प्रमुख एवं समस्त शुभेच्छुओं ने श्री साहू को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

You cannot copy content of this page