DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जंबूरी विवाद के बीच बालोद युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: पैसो का बैग लेकर पहुँचे जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकडे, डीईओ को बताया भ्रष्टाचार की देवी, देखिए वीडियो

बालोद– जंबूरी कार्यक्रम में कथित करोड़ो के घोटालो के आरोप के साथ बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकडे एवं उनके युवा साथियो ने जिला शिक्षा विभाग कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी से मिलने पहुंचे एवं जंबूरी सभा स्थल में जाकर प्रदर्शन किया और नोटों से भरा बैग कार्यालय में जमा करने पहुंचे। अध्यक्ष ने कहा कि जिस जम्बूरी आयोजन में बिना टेंडर और चेहते ठेकेदार और नियमो के खिलाफ जाकर काम दिया वो सिर्फ भाजपा सरकार में ही मुमकिन है जहाँ कमीशन की बात होगी भाजपा और उसके अधिकारी सबसे पहले आगे होंगे ।जिसके खिलाफ युवा कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में महामंत्री आदित्य दुबे, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष साजन पटेल, पार्षद सुमित शर्मा, अजहर तिगाला, दीपक सानू पाल, दिनेश्वर साहू, मयंक राजा, विकास, समस्त युवा साथी शामिल थे।

You cannot copy content of this page