DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हिन्द सेना ने एसपी को ज्ञापन देकर कहा बालोद शहर के इन इलाकों में चल रहा है जुआ सट्टा शराब का खेल, नहीं हो रही कार्रवाई

बालोद। हिन्द सेना छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तरुण नाथ योगी व अन्य लोगों ने बालोद एसपी को ज्ञापन देकर बालोद शहर में चल रहे अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर कार्रवाई करने की मांग की है। उनकी इस मांग का समर्थन वार्ड 20 की महिला कमांडो अध्यक्ष लताबाई कुंजाम सहित अन्य नागरिकों ने भी किया है। एसपी को सौंपे गए लिखित ज्ञापन में हिंद सेना द्वारा नगर के कुछ जगहों के नाम भी बताए गए हैं। जहां पर जुआ सट्टा शराब चल रहा है। तरुण नाथ योगी ने बताया कि नगर में खासतौर से गणेश मंदिर वार्ड, कुर्मी पारा, अटल आवास, बाजार पारा, जवाहर पारा ,आमापारा पांडेपारा सहित ग्रामीण इलाकों में उक्त अनैतिक कार्य संचालित किए जा रहे हैं। जिस पर शासन प्रशासन द्वारा तत्काल रोक लगाकर अपराधियों की धरपकड़ की जाए।

उन्होंने कहा कि जिले भर में अवैध शराब जुआ सट्टा कारोबार हर गली मोहल्ले में काफी जोर-शोर से चल रहा है। इसे रोकने में शासन प्रशासन विफल है या फिर जान बूझकर इस तरह के अनैतिक कार्य करने वालों पर अपनी रहमदिली दिखाती है। शराब के कारण ही नशे में कई गंभीर अपराध घटित हो रहे हैं। वहीं जुआ सट्टा के कारण चोरी डकैती लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही है। राष्ट्रहित में समर्पित समाज सेवी संगठन हिंद सेना यह मांग करती है कि जिले में बढ़ते इस तरह के अपराध व अपराधियों की जड़ पर तत्काल रोक लगाई जाए व संबंधित लोगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए ताकि शहर का माहौल साफ सुथरा हो सके।

You cannot copy content of this page