DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मितानिन भारती को वरदान परामर्थ सेवा संस्था ने गिफ्ट की साइकिल, खुशियां आंखों से छलकी

धमतरी। वरदान परामर्थ सेवा संस्था के तत्वावधान में जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान की सदस्य भारती सोनी को साइकिल वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में सन्नी छाजेड़, शिवा प्रधान, आकाश गिरी गोस्वामी, लोकेश साहू, जय पटेल रोशन राठी, डोमन साहू, पप्पू साहू, हेमंत साहू, भारत साहू, महेंद्र साहू, मोहनी साहू, भारती साहू, रितु प्रधान, पोषण सिन्हा, खिलेश्वर साहू, रवि कुमार सिंहा, संदीप मेश्राम ममता मिश्रा, मंजू टेमरे, पूजा यादव का सराहनीय सहयोग रहा। साइकिल प्राप्त होने पर भारती सोनी अत्यंत प्रसन्न नजर आईं और उनके चेहरे पर खुशी व आत्मविश्वास की रौनक स्पष्ट दिखाई दी। इस सेवा कार्य से उनके दैनिक आवागमन में सुविधा के साथ-साथ आत्मनिर्भरता को भी बल मिला। वरदान परामर्थ सेवा संस्था समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता हेतु निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है और आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य करती रहेगी। समाजसेविका मोहिनी साहू ने बताया कि भारती सोनी मितानिन है और समाजसेवी भी है और काफी मेहनती भी आत्मनिर्भर महिला है । उनके पति का देहांत हो चुका है। घर का पूरा जिम्मेदारी वहीं निभाती है उनकी बेटी शारीरिक और मानसिक रूप से विकलांग है। उनका अचानक कही जाना होता है तो सुविधा का अभाव में न रहे।

You cannot copy content of this page