DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिना हेलमेट न दिया जाए दुपहिया चालकों को पेट्रोल, समाज सेवी संगठनों ने की मांग

धमतरी। वरदान परमार्थ सेवा संस्था धमतरी एवं छत्तीसगढ़ महतारी सेवा संस्थान धमतरी के लोगों ने कलेक्टर के नाम आवेदन देते हुए धमतरी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उपाय करने व बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल न दिए जाने की मांग की है। वर्तमान समय में धमतरी जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इन दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग न करना है, जिसके कारण दुर्घटना की स्थिति में गंभीर चोट अथवा मृत्यु तक हो रही है। यह भी देखा जा रहा है कि जिले के अनेक पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा है, जिससे यातायात नियमों की अवहेलना को बढ़ावा मिल रहा है। यदि पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल न देने का नियम सख्ती से लागू कराया जाए, तो आम नागरिक हेलमेट पहनने के लिए बाध्य होंगे और सड़क दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी। जनहित को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर से मांग की गई है कि जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित करे कि बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए तथा यातायात नियमों के पालन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन देने मोहनी साहू, भावना मरकाम, मुनीजा हुसैनी, भारती साहू, लक्ष्मी सोनी, तन्नू साहू, मंजू टेमरे, पूजा यादव, भारती सोनी, ऋतु प्रधान, रूबी कुर्रे, रेखा साहू, शिवा प्रधान, डोमन साहू, पप्पू आदि पहुंचे थे।

You cannot copy content of this page