DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तीसरी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का दबदबा, बाबा साहेब अम्बेडकर ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स एकेडमी सांकरा (क) के सितारों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

बालोद। 29 से 31 दिसंबर तक सरकंडा (बिलासपुर) में आयोजित 3rd राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुसरे स्थान आकर प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बालोद जिले से 12 खिलाड़ियों की टीम शामिल हुई, जिसमें बालोद जिले की बाबा साहेब अम्बेडकर मार्शल आर्ट एकेडमी के 12 प्रतिभागियों के साथ 1 कोच और एक टीम मैनेजर भी शामिल रहे तथा 3 राष्ट्रीय निर्णायक शामिल रहे प्रतियोगिता के क्योरुगी (फाइट) और पूमसे दोनों इवेंट्स में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 7 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक बालोद. जिले के खाते में डाले। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया।टीम मैनेजर कमलेश वासनिक ने बताया कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलो ताईकांडो युथ स्पोर्ट्स फेडरेशन के आधिकारिक तत्वावधान में आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर मार्शल आर्ट एकेडमी सांकरा (क) लगातार युवाओं और बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक कर रही है। यह एकेडमी पिछले 3 वर्षों से निरंतर प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभाओं को निखार रही है। जिसमे डिम्पल चंद्राकर (गोल्ड मेडल), रागनी निषाद (गोल्ड मेडल) , रितेश साहु (गोल्ड मेडल), अंजली दास मानिकपुरी (गोल्ड मेडल), गजेंद्र साहु (गोल्ड मेडल) , वेदिका साहु (गोल्ड मेडल), कमलेश वासनिक (गोल्ड मेडल), योशेक किंडो (सिल्वर मेडल ) कामेश विश्वकर्मा (सिल्वर मेडल ), इत्यादि
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को कोच वेदिका साहु , गजेंद्र साहु और अंजलि दास व कामेश विश्वकर्मा ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ तैयार किया, जिसका परिणाम पदकों के रूप में सामने आया।

You cannot copy content of this page