DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सेन समाज बालोद इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

बालोद- सेन समाज बालोद इकाई का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में बंजारी धाम जुंगेरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने पूरे निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज सेवा करने की शपथ ली। मुख्य अतिथि संतोष कौशिक (बालोद जिलाध्यक्ष) ने सभी पदाधिकारियों को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट रखने, उसकी परंपराओं और मूल्यों को सशक्त बनाने तथा सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक विकास के लिए आप सभी अधिकारियों का योगदान अत्यंत सराहनीय है। सेन समाज को आगे बढ़ाने के लिए आप सभी का प्रयास, त्याग और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। हम आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास करते हैं कि आपके कुशल मार्गदर्शन में सेन समाज बालोद इकाई निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगी और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। एक बार पुनः सभी पदाधिकारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। सेतु शांडिल्य (बालोद ब्लाक अध्यक्ष) ,जगन कौशिक बालोद ब्लाक सचिव, दुमन कौशिक, उमेश कुमार सेन सेन समाज बालोद जिला मीडिया प्रभारी बने हुए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मोहन सेन, शिवप्रसाद भारद्वाज, डी.मीना कौशिक, भीमेश्वरी शांडिल्य, ढालेश्वर भारद्वाज, उमेश कुमार सेन बालोद जिला सेन समाज मीडिया प्रभार मौजूद रहे। शपथ लेने वालों में बालोद इकाई अध्यक्ष बालोद तामेश सेन ,करहीभदर भुवन शांडिल्य , भेगारी उत्तम कौशिक झलमला भीषम सेन ,नागाडबरी मस्त राम शांडिल्य, ज साकरा प्रकाश सेन शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन नारद सेन ने किया।

You cannot copy content of this page