DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सड़क हादसे में असम राइफल के जवान की मौत, साथी गंभीर, रात भर सड़क पर पड़ी रही लाश, सुबह मिली घर वालों को खबर

इस तरह सुबह तक पड़ी रही लाश


बालोद/दल्ली राजहरा। डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम संजारी के रहने वाले ओकेश कुमार भुआर्य पिता दुर्गा प्रसाद उम्र 23 वर्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई। जो असम राइफल का जवान था और मणिपुर में इसकी पोस्टिंग थी। वह कुसुम कसा में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। जहां से वापस आने के दौरान शिकारी टोला के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

बाइक में उनके साथ उनका साथी दुष्यंत तारम पिता किसुन तारम भी सवार था। जवान की मौत हो गई और उनका साथी दुष्यंत गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज भिलाई के अस्पताल में चल रहा है। मृतक के भाई ने बताया कि ओकेश कुमार असम राइफल मणिपुर में पदस्थ था। 1 सप्ताह पहले छुट्टी लेकर घर आया था। 2 साल पहले ही उनकी शादी शादी हुई थी। वहीं घायल दुष्यंत तारम की अप्रैल में नारगी में शादी तय है।

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात 11 बजे की है दल्ली पुलिस ने गुरुवार को मर्ग कायम किया। मृतक के भाई फितेश कुमार भुआर्य ने बताया कि घटना बुधवार की रात में हो गई थी। रात भर लाश घटनास्थल पर पड़ी रही। सुबह राहगीरों की नजर पड़ी, तब हमें दूसरे दिन 7 बजे घटना की जानकारी मिली। गुरुवार को घटनास्थल पहुंचे और दल्ली क्षेत्र में पीएम हुआ। वही घायल दुष्यंत का इलाज भिलाई के अस्पताल में चल रहा है। भाई ने बताया कि अभी ओकेश छुट्टी में आया था। इसके बाद उसकी ड्यूटी चीन बॉर्डर में लगने वाली थी। फिर लंबे समय तक छुट्टी नहीं मिलने वाली थी इसलिए वह छुट्टी लेकर परिवार में कुछ समय बिताने के लिए आया था और इसी दौरान वह एक शादी में गया हुआ था। वहां से वापसी के दौरान हादसा हुआ। ओकेश की शादी उमर्दा में हुई थी। उनका अभी कोई बच्चा भी नहीं है। घटना से ग्राम संजारी में शोक का माहौल है तो वहीं उनके साथी जवानों व स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

You cannot copy content of this page