DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खबर का असर- बच्चे से क्रूरता के मामले में प्रिंसिपल ने मांगी माफी, कहा : नहीं होगी अब दोबारा ऐसी गलती, मामला कुरदी का

बालोद। बालोद जिले के ग्राम कुरदी में संचालित एक प्राइवेट स्कूल में चौथी कक्षा के एक बच्चे के साथ क्रूरता पूर्वक मारपीट करने का मामला सामने आया था। इस खबर को हमने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले में ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल नारायण साहू ने ग्रामीणों की बैठक के दौरान सार्वजनिक रूप से अपनी गलती के लिए माफी मांगी है और इस तरह की गलती दोबारा न करने की बात कही है। ग्रामीणों द्वारा उन्हें अंतिम चेतावनी देते हुए मामले में सुलह कराई गई है। बैठक में अन्य पालक भी पहुंचे थे जिनके बच्चों के साथ पूर्व में प्रिंसिपल द्वारा ऐसी हरकत की गई थी। ताजा मामला चौथी कक्षा के छात्र तक्ष योगी का था ।जिसे कॉपी कंप्लीट नहीं होने पर डंडे से प्रिंसिपल नारायण साहू ने बुरी तरीके से मारपीट कर दी थी। जिससे छात्र के पैर के पीछे और कमर के नीचे कई जगह पर चोट आई थी और सूजन के कारण निशान पड़ गए थे ।

इस घटना के बाद से संबंधित पालक और ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा था। मामला पुलिस या विभाग तक देने से पहले ग्रामीण अपने स्तर पर कार्यवाही चाह रहे थे। जिसके कारण गांव में प्रमुख लोगों की मौजूदगी में बैठक रखी गई। जिसमें उन्होंने माफी मांगते हुए साथ ही इलाज में जो भी खर्च होगा उसे देने की बात कही गई है।

You cannot copy content of this page