DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सनौद में एटीएम में तोड़फोड़, नकदी चोरी में नाकाम हुए चोर

गुरूर। गुरूर ब्लॉक के सनौद थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक एटीएम को निशाना बनाते हुए जमकर तोड़फोड़ की है। घटना 3 जनवरी की रात साढ़े 12 से तीन बजे के बीच की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी माया शर्मा ने बताया कि प्रार्थी बसंत कुमार साहू निवासी सुपेला भिलाई की सूचना पर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। घटना सनौद में धमतरी गुण्डरदेही मुख्य मार्ग पर स्थित एक एटीएम में हुई है। आरोपियों की तलाश की जारी है सीसीटीवी फुटेज की खंगाले जा रहे है। चोरों का उद्देश्य मशीन में रखी नकदी चोरी करना था, लेकिन वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। घटना के दौरान चोरों ने मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे बैंक प्रबंधन को लगभग 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। तोड़फोड़ के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सनौद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

You cannot copy content of this page