DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संभाजी नगर में हो रही राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता, 3 बालिकाओं का हुआ चयन, विधायक ने दी बधाई

बालोद- 69वीं राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग स्कूल गेम में छत्तीसगढ़ की टीम 5 जनवरी को संभाजी नगर (महाराष्ट्र) के लिए रवाना होगी जो प्रतियोगिता 9 जनवरी तक आयोजित होगी, जिसमें बालोद जिले से तीन बलिकाओ का चयन अंडर 19 वेटलिफ्टिंग के लिए हुआ है। जो गुंडरदेही ब्लॉक के हैं। बच्चों ने स्थानीय विधायक कुंवर सिंह निषाद से मुलाकात किया जिसमें विधायक ने बच्चों को अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। यह सभी बच्चे वेटलिफ्टिंग स्पोर्स एकेडमी अर्जुन्दा के तत्वाधान में अभ्यास करते हैं। जिसमे एकेडमी के अध्यक्ष श्री सुरेश राउटे, उपाध्यक्ष अश्वनी पटेल एवं कोच प्रकाश देशमुख ने बच्चों को अच्छे प्रदर्शन की शुभ कामनायें दी।

You cannot copy content of this page