DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक पहुंचा सलाखों के पीछे

बालोद। बालोद जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बालोद थाना क्षेत्र की रहने वाली 50 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बालोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, औराभाठा स्थित प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ रज्जू महिलांग (43) पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर पिछले करीब 8 वर्षों तक उसके साथ शारीरिक शोषण किया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर बालोद थाना में एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि महिला ने रिपोर्ट में शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

You cannot copy content of this page