DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुर्ग में था घर वाला, घर में पड़ गई चोरी, सभी ताले तोड़, 44 हजार के जेवर ले गये चोर

बालोद/अर्जुन्दा – ग्राम खुर्सीपार थाना अर्जुन्दा में एक घर में करीब 45 हजार रुपए के जेवर व नकदी की चोरी हुई है मकान मालिक दुर्ग में था इस दौरान गृहग्राम खुर्सीपार के घर में चोरी पड़ गई पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 भादवि का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है प्रार्थी चुम्मन लाल देशमुख पिता केजूराम देशमुख ग्राम खुरर्सीपार, ग्राम पंचायत गोडेला ने बाते 16/02/2021 एवं 17/02/2021 की रात्री में लगभग 01 बजे से 03 बजे के मध्य अज्ञात चोर घर के मुख्य द्वार का ताला तोडकर घर मे घुसकर सभी कमरो का ताला तोडकर घर मे सारा सामान को बिखरा दिया और कमरे मे रखे सूटकेश और पेटी को उठाकर घर के पीछे खेत मे ले जाकर उसमे रखे जेवरात दो जोडी पैर पट्टी कीमत लगभग 22000/- दो जोडी बिछिया लगभग 1200, दो सोने की फुल्ली 2000, चांदी का माला 2000 नगदी पैसा 17600 जुमला 44800/- रूपये एवं कागजात ऋण पुस्तिका की मूल प्रति 1. चुम्मन लाल 2. चंदा बाई 3. मुरलीधर देशमुख का, साथ मे खुरसुनी सोसायटी का के.सी.सी. बुक, स्वयं का पेन कार्ड मूल प्रति ले गया है। मेरे घर मे कार्यरत सदस्य जो कि विगत कई वर्षो से काम कर रहा जिसके द्वारा मुझे सुबह 06/30 बजे सूचना मिला कि घर का ताला टूटा है। मेरा निवास गया नगर, दुर्ग, वार्ड नंबर 04 मे है। फिर मै फौरन गांव खुर्सीपार पहुंचा तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा है और सूटकेश पेटी को अन्यत्र खेत मे ले जाकर तोडा गया है।

You cannot copy content of this page