DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर बालोद में “गणित मेला एवं आनंद मेला” का आयोजन आज

बालोद- शनिवार को प्रात:10 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद में श्रीनिवास रामानुजन के 138 वीं जयंती के उपलक्ष्य में “गणित मेला एवं आनंद मेला” का आयोजन किया गया है। जिसमें भैया-बहनों द्वारा गणितीय रंगोली , प्रदर्श , चार्ट , चुटकुले , कविता , प्रश्नमंच एवं विविध प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती देंगें , साथ ही आनंद मेला में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों व खेलों का आयोजन रखा गया है | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – श्री सी.डी. मानिकपुरी (सहायक प्राध्यापक शास. महाविद्यालय बालोद) , अध्यक्षता – श्री राजेश्वर राव कदत्त (सचिव गंगा मैया बाल कल्याण समिति बालोद) , विशेष अतिथि . श्री जगदीश प्रसाद देशमुख (अध्यक्ष तुलसीमानस प्रतिष्ठान छ.ग. प्रान्त) , दीनदयाल साहू प्राचार्य के आतिथ्य में सम्पन्न होगा। उक्त कार्यक्रम में नगर के सभी गणमान्य नागरिक व विद्वानजनों साथ ही सभी अभिभावकों को सादर आमंत्रित किया जाता है |

You cannot copy content of this page