बालोद- भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन व स्वतंत्र भारत को मजबूत स्थिति प्रदान करने में अपनी महती भूमिका निभाने वाले संगठन ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के 141वें स्थापना दिवस की समस्त पदाधिकारियों, कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 28 दिसंबर 1885 को स्थापित हमारा यह महान संगठन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रमुख नेतृत्वकर्ता रहा और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई. कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस डोंडी लोहारा कांग्रेस भवन में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। देश की आज़ादी की नींव रखने वाली, संविधान की रक्षक और गरीब-किसान-मज़दूर की आवाज़ बनी कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर डोंडी लोहारा कांग्रेस भवन में एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस की विचारधारा, त्याग, बलिदान और लोकतंत्र की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस गौरवपूर्ण अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल प्रजापति , हस्तिमल सांखला, प्रदेश सचिव अनिल लोढ़ा , ब्लॉक महामंत्री मेघनाथ साहू , नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि गोपी साहू , ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस भूपेन्द्र साहू , ब्लॉक उपाध्यक्ष भूपेश सहारे , डोमेंद्र साहसी प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया , ब्लॉक सहसचिव चंद्रशेखर चुरेन्द्र , कमलेश टंक सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं सैकड़ों समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो हमेशा अन्याय के खिलाफ और जनहित के पक्ष में खड़ी रही है। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक कांग्रेस की नीति पहुँचाने का संकल्प लिया। हम सब मिलकर एक मजबूत, धर्मनिरपेक्ष, समावेशी एवं समृद्ध भारत के निर्माण हेतु संकल्प लें।
