DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

साइबर फ्रॉड के मामले क्या होता है Acknowledgement Number

जब कोई व्यक्ति साइबर फ्रॉड की शिकायत करता है (ऑनलाइन या पुलिस/साइबर सेल में), तो शिकायत दर्ज होते ही सिस्टम द्वारा एक Acknowledgement Number दिया जाता है। यह आपकी शिकायत का यूनिक पहचान नंबर होता है।

Acknowledgement Number कहाँ से मिलता है

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in में शिकायत सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर और SMS/E-mail से मिलता है।

साइबर थाना / पुलिस थाना से
यदि ऑफलाइन शिकायत दी गई है, तो आवेदन की रसीद पावती के रूप में दिया जाता है।

Acknowledgement Number का उपयोग किस लिए होता है

👉शिकायत की स्थिति (Status) जानने के लिए
👉बैंक से पैसे फ्रीज/रिफंड कराने के लिए क्योंकि इसी नंबर के माध्यम को संबंधित थाने अथवा साइबर सेल से आपके द्वारा की गई रिपोर्ट की डिटेल्स आपको दी जाती है ,इसी डिटेल्स को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद आपको आपके फ्रिज अमाउंट को वापस आपके खाते में ट्रांसफर करने के लिए कोर्ट द्वारा आदेश पारित किया जाता है। इसलिए यह नंबर महत्व्पूर्ण है। कई बार शिकायतकर्ता के पास एक्नॉलेजमेंट नंबर नहीं होने के कारण केश का स्टेटस पता लगाने में बहुत तकलीफ होती है

अगर Acknowledgement Number न मिले तो?

👉ऑनलाइन शिकायत में SMS/E-mail चेक करें
👉पोर्टल पर Track Complaint Status में जाकर मोबाइल नंबर से देखें
👉संबंधित साइबर थाना या पुलिस स्टेशन से संपर्क करें

साइबर फ्रॉड होने पर क्या करें

👉1930 हेल्पलाइन पर तुरंत कॉल करें
👉जितनी जल्दी शिकायत होगी, पैसे रिकवर होने की संभावना उतनी ज्यादा होगी
👉 एक्नॉलेजमेंट नंबर अवश्य प्राप्त करें

सावधान रहें ,सुरक्षित रहें🙏 रोहित मालेकर, निरीक्षक, थाना उरला रायपुर

You cannot copy content of this page