DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“शक्ति दिवस” समारोह में शामिल हुए विधायक निषाद, मां दंतेश्वरी की पूजा कर मांगी क्षेत्रवासियों की खुशहाली

बालोद- गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घीना,सीबी नवागांव एवं पिनकापार (थाना) में हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज द्वारा आयोजित “शक्ति दिवस” समारोह में शामिल होकर मां दंतेश्वरी माता की शक्ति रूप की पूजा कर क्षेत्र वासियों के खुशहाली की कामना की। इस दौरान ग्राम सी बी नवागांव में नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि समाज के लड़कियों को शिक्षित करना आवश्यक है। जो समाज शिक्षित होता है वह आगे बढ़ता है। हल्बा आदिवासी समाज के द्वारा प्रति वर्ष यह शक्ति दिवस 26 दिसंबर को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। समाज के कार्यक्रम से सभ्यता, संस्कृति का बोध होता है। आदिवासी समाज के लोग स्वभाव से सरल व सहज होते है। हल्बा आदिवासी समाज अपने विचारों पर चलने वाला समाज है। उन्होंने शहीद गैंद सिंह के शहादत व उनके योगदान को भी याद किया।

शक्ति दिवस कार्यक्रम में कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, गुलशन चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत बालोद, संजू चौधरी महामंत्री, नरोत्तम रावटे , जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री केशव शर्मा, ललित हिरवानी , ललित भूआर्य, ईश्वर किसान सरपंच, हिंसाराम भूआर्य , श्रीमती प्राणिका जैन सरपंच, तरुण रजक सरपंच, सुखी राम , राजेंद्र यादव , डालचंद जैन , मंगलू भंडारी, श्रीमती दुर्गा रावटे , गुहाराम पटेल , नरेंद्र निषाद , भारत लाल विश्वकर्मा एवं समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। इस दौरान समाज के बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

You cannot copy content of this page