DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर झलमला सरपंच सहित पंचों ने दी श्रद्धांजलि

बालोद- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं छग के निर्माता भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। झलमला सरपंच श्रीमती चुम्मन ठाकुर ने कहा कि वे एक प्रखर वक्ता,संवेदनशील कवि,दूरदर्शी राजनेता एवं कुशल प्रशासक थे। उनके विचार,मूल्य और नेतृत्व शैली भारतीय लोकतंत्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने न केवल छग राज्य का निर्माण किया,बल्कि राज्य के समग्र विकास के लिए मजबूत आधार भी तैयार किया। इस अवसर पर उप सरपंच हितेश ठाकुर, वार्ड पंच आदित्य दुबे ,सुशीला साहू, मोनिका साहू, रवि साहू, हरीश साहू, सहित समस्त पंच गण, थान सिंह ठाकुर, पूर्व ग्राम समिति अध्यक्ष प्रभु पटेल, दुऊर तराई सोसायटी अध्यक्ष पालक ठाकुर, कल्याण साहू, सभी ग्राम के नागरिक उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page