DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बीमा सखियाँ ग्रामीण सुरक्षा की मजबूत कड़ी, उत्कृष्ट कार्य करने वाली सखियाँ हुईं सम्मानित

जिला पंचायत सीईओ सुनील कुमार चंद्रवंशी ने ‘बीमा सखी प्रशिक्षण एवं सम्मान सम्मेलन’ में की शिरकत

बालोद। 24 दिसंबर को प्राइम टाइम रेस्टोरेंट बालोद में “बीमा सखी प्रशिक्षण एवं सम्मान सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जिला पंचायत बालोद) श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी थे। इस सम्मेलन में जिले भर की बीमा सखियों ने भाग लिया। जहाँ उन्हें नई बीमा योजनाओं का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सखियों को सम्मानित किया गया।

सुरक्षा का संदेश घर-घर पहुंचाए

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनील कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि बीमा सखियाँ ग्रामीण क्षेत्रों में केवल वित्तीय सेवाएं नहीं दे रही हैं, बल्कि वे संकट के समय परिवारों का सहारा बन रही हैं। उन्होंने कहा, “बीमा सखियों का कार्य व समर्पण प्रशंसनीय है। शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।” उन्होंने सखियों को दावों के त्वरित निपटान को प्राथमिकता में रखने पर जोर दिया।


विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार साहू (लाइफ प्लस ऑफिस LIC बालोद) ने एल आई सी संबंधी, बीमा योजनाओं और बीमा सखियों को सफलता के मंत्र देकर उनका मार्गदर्शन करते हुए नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने बीमा सखी संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान किए। श्री साहू ने बताया कि कोई भी 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला जो 10वीं पास हो, निर्धारित प्रक्रिया का पालन कर बीमा सखी बनकर अपने मानव सेवा के साथ साथ अच्छी आय प्राप्त कर सकती है। बीमा सखी बनने के लिए आप 9993199350 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रमाण पत्र पाकर खिले सखियों के चेहरे

कार्यक्रम के दौरान जिले की 53 उत्कृष्ट बीमा सखियों को उनके असाधारण कार्य के लिए ‘उत्कृष्ट बीमा सखी सम्मान पत्र’ प्रदान किया गया। सम्मानित होने वाली सखियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे इस कार्य ने उन्हें समाज में एक नई पहचान और आत्मनिर्भरता दी है।

सम्मेलन में सामूहिक संकल्प के साथ हुआ समापन

सम्मेलन के अंत में सभी उपस्थित बीमा सखियों ने ‘सफलता का संकल्प’ लिया कि वे जिले के हर घर को बीमा सुरक्षा चक्र से जोड़ेंगी। कार्यक्रम में विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार साहू, शाखा प्रबंधक श्री अंकित साहू और बड़ी संख्या में बीमा सखियां सपरिवार उपस्थित रहीं।

You cannot copy content of this page