नेमन साहू रेंगाडबरी/बालोद। डौंडीलोहारा ब्लॉक के मंगचुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अरजपूरी में भांडेकर परिवार के सूने मकान में अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया। जहां नगदी 21000 और सोने चांदी की जेवराज सहित कुल 1 लाख 95000 की चोरी हो गई है। रिपोर्ट लिखाने वाले तपसी राम भांडेकर का कहना है कि वे प्री मैट्रिक बालक छात्रावास भंवरमरा में चपरासी के पद पर पदस्थ हैं। दिनांक 9 दिसंबर को अपनी बेटी दामाद से मिलने के लिए वे और उनकी पत्नी पार्वती, बेटी सम्या भांडेकर के साथ घर में ताला लगाकर गुजरात गए हुए थे। घर के देखरेख के लिए अंकलहीन बाई निवासी नंगूटोला अरजपुरी को बोल दिए थे। जो देखरेख करती थी। इस दौरान 23 दिसंबर को सुबह अंकलहीन बाई ने फोन करके बताया कि घर के सामने का दरवाजा टूटा हुआ है तथा पीछे का दरवाजा खुला हुआ है। घर के अंदर जाकर देखी तो गोदरेज, अलमारी सहित अन्य सामान बिखरे पड़े हैं। उस समय हम लोग गुजरात से ट्रेन पकड़ चुके थे। करीब शाम 4:30 बजे मैं अपने घर ग्राम अरजपुरी पहुंचा। तब जाकर देखा तो मेरे घर के सामने में गेट का ताला टूटा हुआ था। उसके अंदर घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था और घर में गोदरेज अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखा हुआ पुराना इस्तेमाल सोने का मंगलसूत्र एक तोला, सोने का छोटा लॉकेट, दो सोने की टॉप्स लगभग 5 ग्राम, चांदी का पायल एवं छोटा बिछिया, ऐंठी लगभग 15 तोला और नगदी ₹21000, कुल कीमती 1 लाख 95000 रुपए नहीं थे।

थाना प्रभारी ने कहा- जल्द पकड़े जाएंगे चोर
मंगचुवा थाना प्रभारी प्रदीप कंवर ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 305,331 मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
