DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

HPC गतिविधि डिज़ाइनिंग पर राज्य स्तरीय 02 दिवसीय कार्यशाला संपन्न

क्षमता विकास एवं परख के परिणामों के प्रभावी प्रचार–प्रसार पर हुआ प्रशिक्षण

बालोद/रायपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), रायपुर के तत्वावधान में HPC (होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड) गतिविधि डिज़ाइनिंग विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर छात्रों की क्षमता विकास एवं परख(Assessment) के परिणामों को प्रभावी, व्यावहारिक एवं सार्थक रूप में लागू करने तथा उनके प्रचार–प्रसार को सुदृढ़ करना रहा। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित नोडल अधिकारियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। बालोद जिले से ब्लॉक नोडल अधिकारी के रूप में विवेक धुर्वे, नितिन राजपूत एवं नागेंद्र कामड़े ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान HPC के अंतर्गत गतिविधि आधारित मूल्यांकन, सीखने के परिणाम, छात्र–केंद्रित शिक्षण तथा नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप मूल्यांकन सुधारों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि HPC केवल अंक आधारित रिपोर्ट कार्ड न होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी दस्तावेज है, जिससे शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास का समग्र आकलन संभव होता है। कार्यशाला में समूह कार्य, गतिविधि डिज़ाइनिंग, केस स्टडी एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे अपने-अपने जिलों में इस व्यवस्था को प्रभावी रूप से क्रियान्वित कर सकें। कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने इसे शिक्षा की गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, रायपुर के प्रति आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page