DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सिचाई कालोनी बालोद में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 25 से

बालोद। मांगलिक प्रांगण सिंचाई कॉलोनी आमापारा बालोद में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक किया गया है। आमापारा बालोद निवासी कुमार सिंह साहू अधिवक्ता एवं लेखा साहू के द्वारा श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह आयोजन किया जा रहा है। भागवत व्यास पंडित निरंजन महाराज भागवत आश्रम लिमतरा होंगे। परायणकर्ता पंडित परमेश्वर महाराज हैं, कथा का दोपहर 1 बजे से संध्या 5 बजे तक होगा। प्रथम दिवस 25 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से कलश यात्र निकाली जावेगी। इसके बाद भागवत स्थापना, वेदी पूजन एवं श्री गोकर्ण कथा का प्रारंभ होगा। 26 दिसंबर धर्म पृथ्वी संवाद, कलयुग को दंड, परीक्षित को श्राप कथा होगा। 27 दिसंबर सृष्टि वर्णन, विदुर कथा, सती चरित्र, शिव विवाह, धुरव चरित्र कथा होगा। 28 दिसंबर जड़ भरत चरित्र, नरसिंह अवतार, प्रहलाद चरित्र, चित्र केतु उपाख्यान कथा होगा। 29 दिसंबर गजेंद्र मोक्ष, सागर मंथन, देवासुर संग्राम, राजा बलि प्रसंग, वामन अवतार कथा होगा। 30 दिसंबर कृष्ण जन्म, जन्म महोत्सव, पूतना वध, बाल लीला, माखन चोरी की कथा तथा 31 दिसंबर मथुरा गमन, कंस वध, रुक्मणी मंगल कथा होगा। 1 जनवरी 2026 सुदामा चरित्र, द्वारका लीला, यदुवंश छय, परीक्षित मोक्ष, तुलसी दल अर्पण कथा होगा। 2 जनवरी 2026 अंतिम दिवस गीता सार हवन, पूर्णाहुति, कपिला तर्पण, सहस्त्रधारा स्नान के साथ कथा का समापन होगा।

You cannot copy content of this page