DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर आज बालोद शहर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा बंद, पुराना बस स्टैंड में होगी जनाक्रोश सभा

बालोद। बीते सप्ताह कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में मतांतरण के मामलों और उसके विरोध में हुई हिंसक घटनाओं के साथ-साथ प्रशासनिक भेदभाव के आरोपों के खिलाफ 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है। जिसके तहत आज बालोद बंद भी है।एक दिन पहले ही मुनादी कराकर लोगों को बंद की सूचना और अपील की गई है। सर्व समाज छत्तीसगढ़ के इस आह्वान को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने भी समर्थन दिया है। पदाधिकारियों ने कहा है कि आमाबेड़ा में ईसाई मिशनिरियो द्वारा आदिवासी जनों के साथ हिंसक विवाद करने, लगातार धर्मांतरण के विरोध में बंद का आव्हान किया गया है। इस बंद को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स, गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग, समेत सभी धार्मिक समाजिक संगठनों संस्थाओँ ने समर्थन दिया है। इसके लिए हर जिले में समितियां बनाई गई है। जो सुबह 6 बजे बंद का आव्हान करेंगी।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि भानुप्रतापपुर इलाके में स्थित आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव के सरपंच रजमन सलाम के पिता चमरा राम की मृत्यु के बाद उनका शव गांव में ही दफना दिया गया। सरपंच के परिवार ने धर्म परिवर्तन किया था, जिससे ग्रामीण आक्रोशित थे। पिछले दो दिनों से ग्रामीण शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। यह प्रदर्शन मंगलवार (16 दिसंबर) को हिंसक हो गया, जब ग्रामीण शव को कब्र से बाहर निकालने पहुंचे और उनकी ईसाई समुदाय के लोगों से झड़प हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए आमाबेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। झड़प में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

पुराना बस स्टैंड बालोद में जन आक्रोश सभा

सर्व हिंदू समाज से अपील की गई है कि कांकेर जिला के बड़े तेवड़ा ग्राम में मतांतरण,धर्मांतरण मामले को लेकर आदिवासी समाज के हमारे सनातनी भाइयों के ऊपर ईसाई मिशनरियों व भीम आर्मी के द्वारा प्राणघातक हमला के विरोध में आयोजित बंद व आक्रोश सभा में आप सभी आवश्यक रूप से शामिल होकर हिंदू एकत्रीकरण को सफल बनाएं। जिले के जितने भी संगठन, मठ मंदिर,संत समिति,सर्व समाज के जिला प्रमुख,मातृशक्ति,युवा संगठन,रामायण टोली,मानस गान समिति सहित ज्येष्ठ व श्रेष्ठ सनातनी बंधु स्वयं आए साथ ही साथियों को भी लाए। ये अवसर है। हम सब को एक साथ खड़े होने का
विरोधियों को मजबूत जवाब देने का
🚩🚩🚩🚩🚩

: एकत्रीकरण – बालोद शहर पुराना बस स्टैंड
समय दोपहर 12 से 4 आक्रोश सभा
बालोद शहर बंद – सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक

You cannot copy content of this page