DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नेवारीकला में सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ भव्य समापन

बालोद- सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह का कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया। स्वागत गणेश वंदना की प्रस्तुति आकांक्षा यादव एवं साथी द्वारा कर किया गया। मुख्यअतिथि के आसंदी पर प्रथम नागरिक डिलेश्वरी सोनकर ने शिविरार्थियों को संगठन में शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालकर एकजुटता बनाए रखने के लिए प्रेरित किये हैं। विशेष अतिथि श्रीमती ज्योति देशमुख प्राचार्य शासकीय उ मा वि,नेवारीकला के द्वारा मिल जुलकर एवं अनुशासन में रहकर कार्य के लिए शिवरार्थियो को प्रेरित किये हैं। अध्यक्षता कर रहे संस्था प्राचार्य एम एल गौतम द्वारा स्वयंसेवकों को समय प्रबंधन पर फोकस कर अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया एवं गांव वालों को धन्यवाद ज्ञापित कर सराहनीय कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं। भूपत बघेल अध्यक्ष प्रबंधन समिति सांकरा ज द्वारा शिविर नियमों को पालन कर अपने दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किये हैं। श्रीमती लता सोनकर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सेवा भावना में जुड़कर हमेशा रहने के लिए प्रेरित किया है। शिविर समापन के अवसर पर स्वस्थ मनोरंजन हेतु प्रेरणा गीत, राष्ट्रीय सेवा योजना हमर परिवार हे , सामूहिक कर्मा नृत्य प्रस्तुत कर सभी ग्रामवासियों का मन मोह लिया गया तत्पश्चात अतिथियों द्वारा सभी शिविरार्थीयो को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में उत्कृष्ट स्वयंसेवक आकांक्षा यादव 11वीं गणित, श्रेष्ठ दलनायक लक्ष्मण कंवर 12वीं कला, श्रेष्ठ दलनायिका येनी ठाकुर 12वीं कला, श्रेष्ठ कलाकार लक्ष्मी देशमुख 12वीं कला एवं श्रेष्ठ अनुशासन शिवानी नेताम 11वीं विज्ञान रही हैं। इस विशेष शिविर में कुल 51 स्वयंसेवक अनुशासित रहकर शिविर को सफलता पूर्वक संपन्न कर विभिन्न जागरूकता संदेश दिया है। कार्यक्रम का कुशल संचालन केडी देशमुख द्वारा किया गया। इस अवसर पर निर्मल ठाकुर, आर जे दिल्लीवार, आई एल लेंडिया, सूर्यकांत साहू, विजय सिंन्हा, विवेक धुर्वे, अरविन्द जैन, ललिता सोरी, संगीता देशमुख, कल्पना असवारी, संदीप दुबे , टेकापार सरपंच , ऊषा गेड़ाम , सरपंच प्रतिनिधि हेमराज सोनकर एवं समस्त ग्रामवासी नेवारीकला उपस्थित रहे। यह 7 दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम अधिकारी खिलेश गंगासागर के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । अंत रासेयो परिवार द्वारा सभी अतिथियों को शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया। इसकी जानकारी कार्यक्रम अधिकारी द्वारा दिया गया।

You cannot copy content of this page