प्राथमिक शाला अंगारी में हुआ बिटिया के जन्मदिन पर बाल नेवता भोज



बालोद – किशन लाल साहू वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अंगारी के द्वारा अपनी बिटिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बाल नेवता भोज शासकीय प्राथमिक शाला अंगारी में कराया गया l जिसमें अतिथिगण एवं ग्राम के नागरिक गणों ने बच्चों के साथ मिल बैठकर खीर पुरी केला फल दाल चावल सब्जी और सलाद बाल न्योता भोज का आनंद लिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में संतुलित पोषण आहार से शारीरिक मानसिक और बौद्धिक रूप से परिपक्व होना, जिसे हम बाल देव भवा: कहते हैं। इस अवसर पर किशन लाल साहू कार्यक्रम संयोजक, चंद्रहास साहू सदस्य बालक कल्याण समिति बालोद ,भास्कर साहू मीडब्रेन मास्टर ट्रेनर ,सुश्री महेश्वरी साहू स्वच्छता माहवारी (मासिक धर्म )मास्टर ट्रेनर, अनिल देवांगन शिक्षक ,विजय सोनखुटिया पूर्व अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, जागेश्वर पटेल पूर्व सरपंच ,चतुर नेताम, सोहद्रा डडसेना, और चंद्रकली निषाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे l

You cannot copy content of this page