DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम हथौद में स्व रूप राम साहू की स्मृति में चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

बालोद -ग्राम हथौद में स्व रूप राम साहू की स्मृति में चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन तोमन साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद एवं चेयर मेन भारतीय रेड क्रास सोसायटी के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और उनके बीच आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दिनेश सिन्हा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद ने की। विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के सरपंच लता बाई सांघरे, श्री योगेंद्र कुंजाम उपसरपंच, श्री भजन साहू अध्यक्ष हथौद व अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री तोमन साहू ने कहा कि खेल के माध्यम से हम युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बना सकते हैं, बल्कि उनके मानसिक विकास में भी मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं को अपने कौशल को दिखाने का अवसर मिलता है और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को शुभकामनाएं देते हुए श्री तोमन साहू ने कहा कि खेल में हार-जीत चलती रहती है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम खेल को खेल की भावना से खेलें और एक दूसरे के साथ सहयोग और सौहार्द का व्यवहार करें। कार्यक्रम का संचालन श्री भजन साहू ने किया और आभार प्रदर्शन श्री योगेंद्र कुंजाम ने किया।

You cannot copy content of this page