घासीदास जयंती पर ग्राम खपरी, लोंडी, भाईनापार अमौरा में शोभा यात्रा में शामिल हुए तोमन साहू



बालोद- मनखे मनखे एक समान की शिक्षा पूरे संसार को आलोकित करने वाले युग प्रणेता बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर ग्राम खपरी सहित लोंडी, भोईनापार, अमोरा में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें तोमन साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बालोद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जैतखंभ में ध्वजा रोहण कर आरती में भाग लिया और बाबा गुरु घासीदास के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सरस्वती टेमरिया, अध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद ने की।


विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती ममता साहू, जनपद पंचायत सदस्य बालोद, श्री धर्मेंद्र साहू, अध्यक्ष भाजपा मंडल करहीभदर, श्यामा बाई मार्कण्डेय, कार्यकारिणी सदस्य जिला सतनामी समाज बालोद, श्री टंकेश्वर कुंजम, सरपंच ग्राम पंचायत खपरी, ग्राम सभा अध्यक्ष श्री उकचंद निर्मलकर, श्री दल्लू राम सोनवानी, अध्यक्ष सतनामी समाज, पंचगण श्री शरीफ खां, नरेश नारंगी, फिरता जांगड़े, दिलीप मार्कण्डेय, पंचराम देशलहरे एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री तोमन साहू ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास के आदर्शों को अपनाकर हम अपने समाज और देश को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और समाज को एकजुट करने का काम किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा गुरु घासीदास के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page