जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न: मेरा युवा भारत के तत्वावधान में कई खेलों का आयोजन, छात्राओं को मिला उपहार



बालोद– मेरा युवा भारत, खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में 17 दिसंबर 2025 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मध्यम स्कूल कन्नेवाडा बालोद जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत तवा फेंक (युवती वर्ग), 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग एवं 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग, गोला फेंक पुरुष वर्ग एवं सामूहिक खेलो में रस्सी खीच महिला वर्ग,पुरुष वर्ग कबड्डी जैसे खेलों का सफल आयोजन हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कबड्डी प्रतियोगिता में बालाजी क्रीडा मंडल ब्लाक गुण्डरदेही विजेता और बालोद ब्लाक की टीम उपविजेता रही, रस्सा खीच में बालोद महाविद्यालय प्रथम एवं द्वितीय स्व. डारन बाई तारन महाविद्यालय गुरूर ने प्राप्त किया पुरुष 200 मीटर दौड़ में तिलक बालोद ब्लाक से प्रथम, मयंक सिन्हा ने द्वितीय और तृतीय स्थान मयंक साहू ने प्राप्त किया 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम स्थान संध्या निषाद, द्वितीय हीना ठाकुर गुण्डरदेही ब्लाक से और तृतीय स्थान कविता पटेल , गोला फेंक में प्रथम स्थान रवि कुमार, विकाश सोनकर गुण्डरदेही ब्लाक से द्वितीय और तृतीय स्थान में नीरज कुमार गुरूर से एवं तावा फेंक में प्रथम स्थान में लीना चंद्रवंशी गुण्डरदेही ब्लाक से,द्वितीय नेहा गुरूर ब्लाक से प्राप्त किया और तृतीय स्थान पर उर्मिला। श्री नितिन कुमार शर्मा (जिला युवा अधिकारी) मेरा युवा भारत-दुर्ग(छ.ग.) ने युवा क्रीड़ा मंडल का गठन कर युवाओं को स्पोर्ट कीट का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक जिला बालोद डॉ लीना साहू के मार्गदर्शन में तोरण सिन्हा शबरी स्पोर्ट्स क्लब कोच दीपक तारम सहायक कोच ने किया। जहां सहयोगी के रूप में रोशन साहू, रुद्रप्रताप साहू,विक्की कुमार, सोमेश साहू ,टेकराम पटेल,देवेन्द्र साहू नमता, पेमेश्वरी, गीतांजलि, पूजा और मिथलेश तारम उपस्थित रहे। इस अवसर पर उद्घाटन में मुख्य अतिथिः- श्रीमती संगीता सिन्हा (विधायक विधानसभा बालोद) थी,अध्यक्षताः- चंद्रेश हिरवानी (जिला अध्यक्ष कांग्रेस) ने की।
विशेष अतिथिः- श्रीमती विनोदनी यादव (प्रचार्य कन्नेवाडा) श्री रमेश (विधायक प्रतिनिधि) श्रीमती लता सिन्हा (सरपंच कन्नेवाडा) श्री बसंत तारम (सरपंच कर्हिभदर) थे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि :- श्रीमती प्रतिभा चौधरी नगर पालिकाध्यक्ष बालोद थे। श्री तोमन साहू (जिला पंचायत उपाध्यक्ष जिला बालोद) ने अध्यक्षता की। विशेष अतिथि :- श्री नितिन कुमार शर्मा ( डिप्टी डायरेक्टर माई भारत) मेरा युवा भारत-दुर्ग(छ.ग.),श्रीमती सरस्वती टेमारिया (अध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद) श्री दिनेश सिन्हा (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद) श्री दिनेश देवांगनसरपंच जामगांव (बी) श्रीमती लताकिशोरी संधारे (सरपंच हनौद) श्री धर्मेन्द्र साहू (ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कर्हिभदर) मौजदू थे।

You cannot copy content of this page