DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिला के दल्ली राजहरा से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन यादव भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश इकाई में खेल एवं कला सह-प्रमुख नियुक्त

बालोद- भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस नई टीम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं युवा नेतृत्वकर्ता अमन यादव को प्रदेश खेल एवं कला सह-प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी नियुक्ति पर अमन यादव ने प्रदेश भाजपा एवं भाजपा युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपे गए दायित्व का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदेश के खिलाड़ियों तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा तथा छत्तीसगढ़ में खेल एवं कला के क्षेत्र में एक सकारात्मक एवं प्रोत्साहनकारी वातावरण निर्मित किया जाएगा, जिससे प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन कर सकें। उल्लेखनीय है कि अमन यादव पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ में प्रदेश पदाधिकारी थे।

You cannot copy content of this page