DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

श्री राम ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन भी रहा रोमांचक

बालोद। डौंडी लोहारा में यंग स्पोर्ट्स संस्था के तत्वावधान में आयोजित श्री राम ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन भोपाल और मुंबई के टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस रोमांचक मैच में मुंबई की टीम ने जीत हासिल की। मुकाबले में मुंबई को 183 रनों का लक्ष्य मिला था। भोपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मैच के मैन ऑफ द मैच सचिन कटारिया रहे, जिन्हें थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया। टॉस की प्रक्रिया उपाध्यक्ष संतोष चौरसिया द्वारा कराई गई। संस्था के संरक्षक लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, अध्यक्ष मोहन अशोक निषाद, सचिव उत्तम कुमार मालेकर तथा उपाध्यक्ष जसराज शर्मा, संतोष चौरसिया, जय प्रकाश सिंहा,सुमित शर्मा, दिलीप बाफना, सौरभ शर्मा, पप्पू यादव और देवेंद्र जायसवाल हैं।


कॉमेंट्री की जिम्मेदारी मूलचंद शर्मा, धीरेंद्र टांक और इसाक खान ने संभाली, जबकि स्कोरिंग फरीद सिद्धिकी, अजय छेदाम, राकेश गुप्ता और इतवारी ने की। यह टूर्नामेंट स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जो खेल प्रेमियों के लिए उत्साह से भरा साबित हो रहा है।

You cannot copy content of this page