Thu. Sep 19th, 2024

असम के गोलाघाट में कांग्रेस की जीत के लिए राजनैतिक गोल करने मोर्चा संभाल रहे बालोद के विकास

बालोद। बालोद नगरपालिका के लगातार दो बार अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज रहने वाले नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा इन दिनों असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से मोर्चा संभाल रहे हैं। वहां उन्हें गोलाघाट जिले का प्रभारी बनाया गया है। लगातार असम दौरे पर रहते हुए विकास चोपड़ा अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं और वहां के युवा सहित अन्य वर्ग को भी छग की कांग्रेस सरकार की अच्छाई व केंद्र में काबिज भाजपा सरकार की नाकामी बताकर समर्थन मांग रहे हैं। असम में वे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का बखान भी कर रहें हैं ताकि लोग कांग्रेस की ओर आकर्षित रहे। पहले भी विकास द्वारा गुजरात सहित अन्य राज्यों में चुनाव की जिम्मेदारी संभाल कर दायित्व का बखूबी निर्वहन किया गया था। अब वे वर्तमान में असम में डटे हुए हैं। कुछ दिन पहले असम दौरे से वापस लौटकर बालोद पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि उन्हें अच्छा लगता है जब उन्हें इस तरह की बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। वे अपने दायित्वों का बखूबी निर्माण करने का पूरा प्रयास करते हैं और यह खुशी की बात होती है कि वहां अब तक जीत भी निश्चित रूप से हासिल होती आई है। इस बार भी जीत के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। इसके पहले वे पंजाब उड़ीसा गुजरात में भी काम कर चुका हैं। उन्होंने कहा संगठन मुझे अगर ऐसा दायित्व देती है तो मुझे अच्छा महसूस होता है। रही बात वहां काम करने की तो बूथ लेवल मंडल लेवल जमीनी स्तर पर जुड़ कर काम करने में खुशी होती है और कांग्रेस को मजबूती भी मिलती है। वहां का अनुभव काफी अच्छा है। लोग अच्छे हैं वहां का रहन सहन भी काफी अच्छा है। मैं जिस जिले का प्रभारी हूं वहां भी माहौल अच्छा है। लोग कांग्रेस के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्यों से भी प्रेरित हो रहे हैं और हमें समर्थन कर रहे हैं।

शहर में विकास कार्यों की बही है गंगा

ज्ञात हो कि विकास चोपड़ा का बालोद शहर में दूसरा कार्यकाल है। बालोद शहर में भी उनके द्वारा कई विकास कार्य करवाए जा चुके हैं और कई विकास कार्य अभी भी जारी है। विकास की गंगा उनके नाम के अनुरूप शहर में बही है और आगे भी बहते रहने की बात वे कहते हैं। लगातार एनएसयूआई से राजनीति में कदम रखने वाले विकास को हर मोर्चे पर जीत मिली है और वे अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री सहित हाईकमान से दूसरे राज्य तक में चुनावी मोर्चा संभालने के लिए प्रभारी के रूप में नियुक्त कर भेजा जाता है। जहां वे अपने अन्य युवा साथियों के साथ चुनाव जीतने के लिए मजबूत रणनीति भी तैयार करते हैं।

वहीं लोगों का भी कहना है कि बालोद नगर के लिए गौरव की बात है कि बालोद नगर पालिका के अध्यक्ष विकास चोपड़ा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी असम द्वारा गोलाघाट जिला कांग्रेस कमेटी का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। पिछले कुछ हफ्ते से आसाम में अपने काम में लग चुके हैं।विकास चोपड़ा को पहले भी डी आरओ चित्रकूट के रूप में उत्तर प्रदेश में, प्री मेंबरशिप कोऑर्डिनेटर के रूप में पंजाब में
एआरओ के रूप में उत्तर प्रदेश में कार्य कर चुके हैं। अब उन्हें असम में जिला कोऑर्डिनेटर के रूप में नियुक्त किया जाना निसंदेह बालोद नगर के लिए गौरव की बात है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि समय-समय पर उच्च नेतृत्व द्वारा विभिन्न प्रदेशों में मुझे कार्य करने पहले भी भेजा जा चुका है। वर्तमान में असम के गोलाघाट जिले में कार्य करने का मौका दिया गया है और मैं पिछले कुछ दिनों से आसाम में अपने कार्य में लग चुका हूं।
गोलाघाट जिला में चार विधान सभा है।

विकास चोपड़ा ने बताया मेरा मुख्य कार्य यहां ब्लाक, मण्डल व बूथ व अनुभाग स्तर पर कांग्रेस की टीम व, महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस एनएसयूआई सेवादल यूथ ब्रिगेड, कांग्रेस चाय बागान मजदूर संघ जैसे संगठनों को सक्रिय और मजबूत करना है।

By dailybalodnewseditor

2007 से पत्रकारिता में कार्यरत,,,,,कुछ नया करने का जुनून, कॉपी पेस्ट से दूर,,,

Related Post

You cannot copy content of this page