बालोद– बालोद सरपंच संघ जनपद पंचायत गुंडरदेही की ओर से विभिन्न 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अध्यक्ष लेख राम साहू के नेतृत्व में ब्लॉक के सरपंचों और पंचों ने मिलकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन प्रशासन की नाकामियों को लेकर सरपंचों ने निशाना साधा और अपनी मांगों को लेकर धरना देते हुए एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन हुआ, इसमें बड़ी संख्या में ब्लॉक के सरपंच साथी सहित उपसरपंच, पंचायत की भृत्य और कंप्यूटर ऑपरेटर तक पहुंचे हुए थे।
क्या है मांगे
सरपंचों ने धरना देते हुए मांग रखी कि ग्राम पंचायत में 15वीं वित्त की राशियां अतिशीघ्र दी जाए। डीएमएफ की राशि गुंडरदेही ब्लॉक अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत को भी दिया जाए। सरपंच और पंचों का मानदेय सम्मानजनक हो। ग्राम पंचायत में ली जाने वाली संपत्ति कर एसडीएम गुंडरदेही राजस्व व कलेक्टर द्वारा आदेशित पत्र द्वारा मुनियादी करवा कर संपत्ति कर ली जाए। जनपद क्षेत्र अंतर्गत गांव में जल जीवन मिशन अति शीघ्र पूर्ण कराया जाए। ग्राम सभा के माध्यम से मुख्यमंत्री पेंशन योजना अंतर्गत 60 वर्ष के सभी बुजुर्गों को पेंशन की पात्रता मिले। साथ ही सभी विकलांग लोगों को भी पेंशन का लाभ मिल सके। ग्राम पंचायत के अंतर्गत कंप्यूटर ऑपरेटर और भृत्य को नियमित किया जाए। मनरेगा अंतर्गत निर्माण कार्यों की राशि का भुगतान अति शीघ्र किया जाए। इस दौरान प्रमुख रूप से लेख राम साहू अध्यक्ष, क्रांति भूषण साहू, दोशन साहू, डोमन देशमुख, कुमुदिनी साहू, प्रीति ग्वालियर ,सुनील बेलचंदन, काशीराम साहू, भेनू राम साहू, ओमीन साहू, जीतेश्वरी ठाकुर, जनपद सदस्य टूकश्वरी साहू, ललिता भूआर्य, रीना देशमुख, जिला पंचायत सदस्य मीना साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू सहित सभी पंचायत के पंच, उपसरपंच, पंचायत के भृत्य, कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।

