नेमन साहू रेंगाडबरी/डौंडी लोहारा- डौण्डी लोहारा वनांचल के शहीद गैंद सिंह नायक शासकीय महाविद्यालय मंगचुआ, के समस्त छात्र एवं छात्राओं द्वारा थाना मंगचुआ का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। यह भ्रमण विद्यार्थियों को कानूनी व्यवस्था, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली एवं समाज में पुलिस की भूमिका के संबंध में व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने हेतु आयोजित किया गया था। भ्रमण के दौरान प्रधान आरक्षक विकास सिंह राजपूत द्वारा विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिसमें मुख्यतः पुलिस थाने की संरचना एवं विभिन्न शाखाओं का परिचय, प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया, अपराधों की जांच (Investigation Process), महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधान,साइबर क्राइम एवं उसकी रोकथाम,यातायात नियमों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी, पुलिस भर्ती प्रक्रिया, पुलिस-पब्लिक सहभागिता का महत्व बताया।

विद्यार्थियों ने भी थाना के स्टाप से कई प्रश्न पूछे, जिनका समाधान अत्यंत सरल एवं उपयोगी तरीके से किया गया, जिससे उनका व्यावहारिक ज्ञान और अधिक समृद्ध हुआ। कार्यक्रम के उपरांत सहायक प्राध्यापक श्री पी. एस. चुरेंद्र द्वारा थाना मंगचुआ के समस्त अधिकारियों को इस सफल एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम हेतु हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा महाविद्यालय की ओर से एक पौधा स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में थाना के स्टाप जयसिंह मंडावी, देवेन्द्र भुआर्य, अजय साहू, टिकम धरमगुड़ी, विशाल साहड़े,चन्दूलाल मानकर सहित सभी स्टाफ मौजूद रहे। इस शैक्षणिक भ्रमण में शहीद गैंद सिंह महाविद्यालय मंगचुवा से शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों में पी. एस. चुरेंद्र, डॉ. डी. के. मस्ता, एस डी मरावी, एस पी नायक, डां.रश्मि इंगले, गिरीश कश्यप सहित समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहे। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक साबित हुआ, जिससे प्रशासनिक तंत्र और विधिक प्रक्रियाओं के प्रति उनकी समझ और जागरूकता में वृद्धि हुई। एवं साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तुरंत थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करना चाहिए ताकि नुकसान को तुरंत रोका जा सके और पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशो का पालन करने की अपील की।

