DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पिरिद में पंचम आवर्ती वर्ग का हुआ आयोजन

बालोद– सरस्वती शिक्षा संस्थान एवं जिला ग्राम भारती के निर्देशानुसार सरस्वती शिशु मंदिर पिरीद मे पंचम आवर्ती वर्ग संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन एवं वंदना से प्रारम्भ हुई । वंदना एवं स्वागत सम्मान के पश्चात संकुल प्रभारी श्री दुलार सिह पटेल ने विद्यालय अभिलेख वित्तीय अभिलेख परीक्षा संचालन पंजी संधारण , वंदना का क्रम स्वर उच्चारण की जानकारी दिये। श्री दीपक हीरवानी जिला समन्वयक ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्टाप, पालक समिति के साथ संतुलित और सामंजस्य बनाकर पारदर्शिता के साथ कार्य करे और विद्यालय का कार्य करे।

श्री युधिष्ठिर साहू जिला योग प्रमुख ने वंदना का अभ्यास कराये। श्री ताराचंद साहू जिला परीक्षा प्रमुख और संकुल परीक्षा प्रमुख नवीन मेश्राम ने परीक्षा एवं पंजी लेखन की बारीक जानकारी दिये। उक्त बैठक मे संकुल के समस्त प्रधानाचार्य, परीक्षा प्रभारी, कर्यालय प्रमुख सहित 25 की उपस्थिति रही । सुश्री मेनका चंद्राकर प्रधानाचार्य ने सुन्दर भोजन कराकर सब का आभार व्यक्त किये।

You cannot copy content of this page