विभिन्न मुद्दों को लेकर सीएम को ज्ञापन देंगे आदिवासी भाजपा नेता मेंघनाथ सलाम

बालोद- गुरूर ब्लॉक के राजा राव पठार में हो रहे वीर मेला के समापन पर सीएम विष्णु देव साय का आगमन प्रस्तावित है जिन्हे क्षेत्र की विभिन्न जरूरतों और ज्वलंत मुद्दों को लेकर भाजपा आदिवासी नेता मेघनाथ सलाम ज्ञापन देंगे उनकी मांगों को आसपास के विभिन्न पंचायतों ने समर्थन किया है। कार्यकारिणी सदस्य भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा निवासी पेटेचूआ के मेघनाथ सलाम के द्वारा प्रमुख मुद्दों को उठाया जाएगा और शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। प्रमुख रूप से गुरूर ब्लॉक को आदिवासी ट्राइबल क्षेत्र में शामिल करने, बड़भूम में महाविद्यालय खुलवाने, ग्राम पंचायत बड़‌भूम में 10 बिस्तर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने आदि मांगे रखी जाएगी।

आदिवासी ट्राइबल क्षेत्र में शामिल करने जरूरत है इस कारण

गुरुर विकासखण्ड की 12 ग्राम पंचायत आदिवासी उपयोजना में था। पिछले कांग्रेस सरकार ने इस उपयोजना को हटा दिया है। पहले इसका लाभ इस क्षेत्र के लोगों को मिलता था। यह योजना हटाने के बाद इस क्षेत्र के लोग योजना से वंचित हो गये हैं। इस क्षेत्र के ग्राम पंचायत को आदिवासी ट्राइबल क्षेत्र में जोड़ने की मांग की जा रही है, जिसमें ग्राम पंचायत बड़भूम, कोचवाही, पोंड, करेंझर, बालोदगहन, मुड़गहन, धानापुरी, हितेकसा, नारागांव, कपरमेटा, बगदई, सोरर के 39 ग्राम शामिल है। जो कि अभी भी इन ग्राम पंचायतों की आबादी आदिवासियों की जनसंख्या 70 से 80% है।

बड़भूम में होना चाहिए शासकीय महाविद्यालय ताकि युवाओं की पढ़ाई अधूरी न रह जाए

आदिवासी वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत बड़भूम और आसपास के सभी पंचायत के सरपंचों का कहना है कि वनांचल क्षेत्र में महाविद्यालय नहीं होने के कारण बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हो जाते हैं। उच्च शिक्षा हेतु महाविद्यालय बालोद की दूरी 25 कि.मी., महाविद्यालय चारामा की दूरी 20 कि.मी. महाविद्यालय गुरुर की दूरी 20 कि.मी., महाविद्यालय घोटिया की दूरी 21 कि.मी. है। ग्राम बड़भूम में शासकीय महाविद्यालय खुल जाने से उच्च, माध्यमिक शाला बड़भूम कई ग्राम के युवाओं को फायदा होगा। ग्राम बड़भूम में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि आरक्षित है, जिसका खसरा नं. 7, रकबा 9 एकड़ 65 डिसमिल है।

ग्राम पंचायत बड़‌भूम में 10 बिस्तर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलनेकी भी मांग

ग्राम पंचायत बड़भूम एक सुदूर वनांचल क्षेत्र में स्थित आदिवासी बहुल क्षेत्र है। यहां से ब्लाक मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर 20 कि.मी., जिला मुख्यालय बालोद से 30 कि.मी. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोटिया वि.ख. डौंडी से 20 कि.मी. तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वि.ख. चारामा जिला-उ.ब. कांकेर से 22 कि.मी. दूर है। ग्राम-बडभूम एवं आसपास के वनांचल ग्रामों के ग्रामीणों को आपात कालीन चिकित्सा सुविधा हेतु विशेष परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, सरपंचों का कहना है कि यदि ग्राम पंचायत बड़झूम में 10 बिस्तर युक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुल जाए तो क्षेत्र के 30-35 ग्रामों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा मिल पाएगा जो आदिवासी ग्रामवासियो के जन कल्याण का सराहनीय कदम होगा।

प्री मैद्धिक आदिवासी बालक छात्रावास एवं पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालिका छात्रावास प्रारम्भ करने की भी मांग

ग्राम पंचायत बड़भूम में वर्तमान में कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक 100 सीटर आदिवासी बालक आश्रम संचालित है। कक्षा पांचवी तक के छठवीं से आठवीं तक के छात्र शा. पूर्व माध्य. शाला बढ़भूम में जाकर अध्ययन करते है, प्रतिवर्ष 100 छात्र आश्रम दूरस्थ क्षेत्र जैसे अन्तागढ़, दुर्गुकोंदल, भानुप्रतापुर के ग्रामीण आदिवासी बच्चे प्रवेश लेते है। कक्षा आठवीं उत्तीर्ण होने के पश्चात छात्रावास की सुविधा नहीं होने के कारण आगे की पढ़ाई के लिये भटकने लगते हैं इसलिये यहां प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास की आवश्यकता है ताकि बच्चे कक्षा दसवीं (हाईस्कूल) तक बिना रुकावट के अध्ययन कर सकें। इसी तरह यहां प्री मैट्रिक आदिवासी बालिका छात्रावास 50 सीटर संचालित है, सरपंचों का कहना है कि आदिवासी बालिकाएं कक्षा 10 वीं के पश्चात आगे की पढ़ाई के लिए छात्रावास की सुविधा नहीं होने के कारण पढ़ाई छोड़ देती है, यदि यहां 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालिका छात्रावास खुल जाए तो वनांचल क्षेत्र की बालिकाओं को आगे की पढ़ाई में सुविधा होगी। वनांचल आदिवासी बहुल क्षेत्र के बालक-बालिका की शिक्षा सुविधा के लिए ग्राम पंचायत क्षेत्र बड़भूम में 50 सीटर प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास एवं 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालिका छात्रावास खोलने की मांग की जा रही है।

You cannot copy content of this page