DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ , सामाजिक नियमावली की जानकारी देने होगा कार्यशाला का आयोजन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों को दिया गया तैलिक रत्न सम्मान

डौंडीलोहारा। तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में टहल साहू पूर्व प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ और अध्यक्षता महेंद्र साहू जिला अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद , विशिष्ट अतिथियों में पवन साहू संरक्षक जिला साहू संघ बालोद, सोमन साहू पूर्व अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद,उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोदऔर रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू , चंद्रेश हिरवानी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, गोपाल साहू पूर्व संयोजक युवक प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ, तोरण साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा, प्रतिभा चौधरी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद, कांति सोनबरसा अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा,पूजा वैभव साहू जिला पंचायत सदस्य बालोद,डोमार सिंह कुंवर पद्मश्री सम्मानित नाचा कलाकार , सियाराम शार्वां पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा, जितेन्द्र साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा, रमेश सोनवानी पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा , राजेंद्र साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा, सोमेश साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडी, नंदकिशोर साहू जिला अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक संघ , डॉ प्रदीप साहू एमडी उम्मीद हॉस्पिटल बालोद की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा शपथ-ग्रहण किया गया। इस अवसर पर परिक्षेत्रीय अध्यक्ष गण किशुन साहू, नसीब साहू, गुलाब साहू, ललित साहू, पुरूषोत्तम साहू, उपाध्यक्ष नरेंद्र साहू, संदेश वाहक गौकरण साहू और परिक्षेत्र के समस्त पदाधिकारी, ग्रामीण पदाधिकारी उपस्थित थे।

नई पीढ़ी को सामाजिक नियमावली की जानकारी देने होगा कार्यशाला आयोजन

तहसील अध्यक्ष परमानंद साहू ने समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ सामाजिक नियमावली की जानकारी के लिए कार्यशाला आयोजन पर कार्य करने की आवश्यकता बताते हुए आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल में अमल करने की बात कही। मुख्य अतिथि प्रदेश साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री टहल साहू ने समाज की एकता पर जोर देते हुए समाज के पुराने रूढ़ियों को सुधार करते हुए पीड़ित व्यक्तियों को राहत प्रदान करने पर जोर दिया और युवाओं को समाज से जोड़ने पर विशेष आवश्यकता बताया। नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने समाज को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कार्यालय के फर्नीचर और भोजन कक्ष निर्माण की घोषणा किये। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार विगत दिनों तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए परमानंद साहू बड़गांव, उपाध्यक्ष शिवेंद्र बहादुर साहू, महिला उपाध्यक्ष लोकेश्वरी साहू, संगठन सचिव युवराज साहू, महिला संगठन सचिव निर्मला साहू ने एकतरफा जीत हासिल कर शपथ-ग्रहण किये।

तत्पश्चात तहसील साहू संघ के कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कोषाध्यक्ष पद के लिए एक बार पुनः खेमन्त साहू अंकेक्षक डी आर साहू, सचिव पीलू राम साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक संत राम साहू, मुख्य सलाहकार अजय साहू,संरक्षक मन्नूलाल साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजक खिलेश्वरी साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक पुरानिक सोनवानी, युवा प्रकोष्ठ संयोजक धनेश्वर साहू,प्रकाश साहू सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक युगल किशोर साहू, संयुक्त सचिव हुमन कलिहारी, यशवंत साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजक खिलेश्वरी साहू सहसंयोजक अनिता साहू को अतिथियों ने शपथ ग्रहण कराया।

तैलिक रत्न सम्मान की हुई शुरुआत

तहसील अध्यक्ष श्री परमानंद साहू जी तहसील में नवाचार करते हुए समाज के व्यक्ति जो अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं उनको प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में सुश्री एनुका शार्वां को राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त होने पर, इसी प्रकार खेमन्त साहू और नेमसिंह साहू को राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयन होने पर तैलिक रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया और बसंती -रोहित चंदन मलागर को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया। भविष्य में भी समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को समाज द्वारा प्रोत्साहित और मार्गदर्शन करने के लिए शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। उपस्थित सभी अतिथियों ने संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया और संरक्षक मन्नूलाल साहू द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वैभव साहू ,गोपी साहू का सराहनीय योगदान रहा।

You cannot copy content of this page