DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संकुल केन्द्र करहीभदर का पंचम आवर्ती वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर सोरर में संपन्न

बालोद- रविवार को संकुल केन्द्र करहीभदर का पंचम आवर्ती वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर सोरर में संपन्न हुआ । सर्वप्रथम मां सरस्वती ओम भारत माता की शैल चित्र पर अतिथियों द्वारा पूजन अर्चन कर वर्ग का शुभारंभ किया गया।

वर्ग में अतिथि के रूप में श्री लेखराज पुरी गोस्वामी सरपंच ग्राम पंचायत सोरर, श्री ओम प्रकाश यादव , पूर्व अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति शास.उच्च.माध्य.विद्यालय सोरर श्री जागेश्वर सिंह साहू , अध्यक्ष जिला ग्राम भारती बालोद श्री टकेश्वर पटेल संयोजक की उपस्थिति रही । प्रथम कालांश में सभी विद्यालय से पर्यावरण पढ़ने वाले आचार्य दीदीयां द्वारा किया आधारित का कालांश लिया गया। द्वितीय का कालांश में श्री बसंत पांडे द्वारा परीक्षा पर चर्चा का विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। तृतीय कालांश में श्री दीपक हिरवानी जिला समन्वयक द्वारा विद्यालय विकास में आचार्य की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस वर्ग में कुल 11 आचार्य 31 दीदीयां कुल 42 की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page